Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 24 at 9.51.29 PM1

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में नाटक ‘जंजाली का जंजाल’ ने परिवार नियोजन के महत्व का दिया संदेश

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मंडलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘नाट्य दल गोरखपुर’ ने टाउनहाल स्थित कचहरी क्लब प्रांगण में बने मंच पर शाम छ बजे गुलाम हसन खान के निर्देशन में ‘जंजाली का जंजाल’ नाटक का मंचनकर परिवार नियोजन के महत्व का संदेश दिया । प्रदर्शनी 16 नवंबर से शुरु हुआ और ए 30 नवंबर तक चलेगी ।
नाटक का कथानक कुछ इस प्रकार है नाटक की शुरुआत जंजाली राम से होता है । वह घर में मछली लाता है और पूरे नशे में चूर है, पत्नी इसकी हरकतों से परेशान रहती है और जंजाली राम से कहती है कि बच्चों का इतना जंजाल आपने फैला दिया 6-7 बच्चे हैं और आप इस कदर नशे में घर आते हैं कभी ए पता करते हैं कि घर में खाने पहनने के लिए है कि नहीं । यही हाल अगर आपका रहा तो मैं मैके चली जा रही हूं । जंजाली राम सोने में सपने देखता है कि दो दूत आते हैं और जंजाली राम को अपने साथ लेकर ले जाने की बात करते हैं कि तुम अपने पत्नी को मारते हो बहुत ज्यादा बच्चे पैदा किए हो खुद नशे में रहते हो उनके खाने-पीने की चिंता नहीं करते हो इसलिए तुमको यम महाराज ने हमें आदेश दिया है तुम्हे ले आने के लिए । अब तुम्हें वहां ले जाकर तेल में तलेंगे और हम सभी लोग तुम्हारा भक्षण करेंगे । इससे जंजाली राम डर जाता है और नशा से दूर रहने का कसम खाता है और इसके लिए कान पकड़ कर उठक बैठक करता है तब तक उसकी पत्नी आ जाती है और एहसास दिलाती है कि यह सारा कुछ आप सपने में कर रहे हैं । लेकिन जंजाली राम वही अपनी पत्नी को स्पष्ट करता है कि अब आज के बाद से हम नशा नहीं करेंगे और जो भी पैसा कमाएंगे हम अपने परिवार में बच्चों में खर्च करेंगे
नाटक में आस्था,प्रियंका, पूनम,प्रदीप जायसवाल, देशबंधु, गिरजेश दुबे, ईश्वर चंद्र राव, प्रियांशु, अभिषेक,रोहित,उपेंद्रनाथ तिवारी आदि कलाकारों ने जीवंत अभिनय किया और विशेष सहयोग बेचन सिंह पटेल का रहा । कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन पाण्डेय ने किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *