Breaking News
572d3903 e643 4d3d 9e16 9fd0608b5f79

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जालौर विभाग में पर्यावरण जन चेतना यात्रा आयोजन की योजना को लेकर बैठक सम्पन्न

 

मनीष दवे IBN NEWS
रामसीन / भीनमाल —-23098c80 56a2 488b 8051 124522e1196d

स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरण हेतु आयोज्य पर्यावरण जन चेतना यात्रा की पूर्व तैयारी हेतु जालौर विभाग की योजना बैठक सम्पन्न हुई। संघ के विभाग सह कार्यवाह श्री गोपाल कुमार ने संगठन मंत्र करवा कर बैठक को विधिवत प्रारंभ किया ।

तत्पश्चात् जोधपुर प्रान्त के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक कृष्ण गोपाल वैष्णव ने वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज प्लास्टिक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है।

हम देखते हैं किस तरह दिल्ली, मुंबई व चेन्नई जैसे महानगरों में प्लास्टिक कचरे के ढेर कुतुब मीनार से भी ऊंचे हो गए हैं। विभिन्न शोध में पाया गया है कि यही प्लास्टिक समुद्र से बादलों के माध्यम से होते हुए मां के दुध में भी माइक्रो प्लास्टिक पाया गया है। पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण का संरक्षण नहीं अपितु मानव जाति के संरक्षण का प्रयास हैं।

उन्होंने यात्रा को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागृति के लिए संघ द्वारा पुरे जोधपुर प्रान्त में 13 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रांत के प्रत्येक गांव व खंड स्तर पर पर्यावरण चेतना रथ यात्रा के माध्यम से आमजन में पर्यावरण के प्रति जन जागरण व वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक जिले में एक लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया हैं।572d3903 e643 4d3d 9e16 9fd0608b5f79

इस दौरान संघ के विभाग प्रचारक संजीव कुमार ने बताया कि यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बिन्दुवार चर्चा कर यात्रा का मार्ग तय किया गया और प्रत्येक गांव में वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जालौर विभाग संयोजक अंबालाल ने बताया कि 13 अगस्त से भीनमाल जिले के जसवंतपुरा से पर्यावरण जन चेतना यात्रा को प्रारंभ किया जाएगा।

रथ दिनांक 13 अगस्त से 17 अगस्त तक भीनमाल, 18 अगस्त से 22 अगस्त तक सिरोही व 23 अगस्त 26 अगस्त तक जालौर जिले से होकर जोधपुर जिले के खेजड़ली गांव में माता अमृता बाई स्मारक पर समापन होगा। इस दौरान संघ के प्रांत धार्मिक सह प्रमुख मणिकांत जोशी, रमेश कुमार बरलुट, शेखर जोशी जालौर, भुपेंद्र सोलंकी भीनमाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *