Breaking News

देवरिया में नन्द गोपाल गुप्ता (नंदी) के पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव को साहस दिवस के रूप में मनाया गया

IMG 20220712 WA0153

रिपोर्ट रवि गुप्ता

गोरखपुर/देवरिया। देवरिया के व्यवसाई हरेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में वैश्य समाज के लोगों ने आज 12 जुलाई को कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता नंदी के जन्मोत्सव को साहस दिवस के रुप में मनाया और शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर उनके लंबे जीवन की कामना की।

IMG 20220712 WA0154

हरेंद्र जायसवाल ने कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को नंद गोपाल गुप्ता के बचपन, राजनैतिक सफर , संघर्ष ,सफलता,बम ब्लास्ट की घटना, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने मीडिया को बताया कि वैश्य समाज का यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 75 जिलों में अयोजियत हो रहा है, साथ ही देश और विदेश में भी कुछ स्थानों पर यथासंभव आयोजित किया गया।
देवरिया में कार्यक्रम को सफल बनाने में रामचंद्र जायसवाल ,अमित मोदनवाल, अटल बरनवाल, कृपानिधान गुप्ता, पवन जायसवाल ,अजीत जयसवाल ,संतोष गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अशोक जयसवाल ,नंदलाल जायसवाल ,हरिओम जयसवाल ,अजय ,विजय, राजेश जायसवाल ,आशीष रौनियार,पवन गुप्ता,रवि गुप्ता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *