Breaking News

प्रभारी एसपी ने गंगा घाटों का निरीक्षण किए

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर । प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र के गंगा घाटो का भम्रण /निरीक्षण किया गया एवं चेकिंग की गयी। जनपद के गंगा किनारे के थानों/ में गंगा घाटों पर पुलिस की ड्यूटी लगी हुई है, पुलिस द्वारा गंगा किनारे नाव के माध्यम से निगरानी की जा रही है एवं श्मशान घाटो पर बैरियर ड्यूटी लगायी गई है ताकि कोई शव गंगा में प्रवाहित न करने पाये, इस दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा गया की कोई भी गंगा में शव प्रवाहित न करने पाये एवं अगर कोई शव गंगा मे बहता हुए दिखाई देता है,

तो संबंधित थाने/ चौकी के सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही की जाये, साथ ही शव लेकर आने वाले लोगो का नाम पता नोट कर लिया जाय। पुलिस/प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है कि जनपद मीरजापुर से कोई शव गंगा में प्रवाहित न करने पाये एवं कोई शव गंगा में बहते हुए जनपद मीरजापुर से न जाये, साथ ही जनसहयोग के माध्यम से स्थानीय गोताखोरो, नाविको व आस पास के ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि कोई व्यक्ति गंगा में शव प्रवाहित न करने पाये, अगर को शव गंगा नदी में बहता हुआ दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दे प्रशासन द्वारा उसका नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जायेगा,जनपद मीरजापुर पुलिस द्वारा इसके लिए लोगो को सर्तक किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *