Breaking News

बिहार में आंधी-पानी से 7 लोगों ने गंवाई जान, मुख्यमंत्री ने चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने के दिए निर्देश

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

 

चक्रवाती तूफान ‘यास’ की वजह से बिहार में सात लोगों ने जान गंवा दी। जिनमें दरभंगा में एक, बांका में एक, मुंगेर में एक, बेगूसराय में एक, गया में एक, भोजपुर में एक और पटना में एक व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए का सहायता राशि तुरंत मुहैया कराने के निर्देश दिए।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अविलम्ब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने ‘यास’ चक्रवाती तूफान में बेगूसराय के चार, बांका के एक और गया के एक घायल व्यक्ति के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि आपदा प्रबंधन विभाग के समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का पालन करें।

मौसम विभाग की चेतावनी को मानें- सीएम
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि ‘चक्रवाती तूफान ‘यास’ के कारण लगातार बारिश और तेज हवा से कई जिले प्रभावित हुए हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति और सड़क पर आवागमन जारी रहे एवं जल जमाव न हो इसके लिए संबंधित पदाधिकारीगण मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। बिहारवासियों को भी मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार सावधानी बरतनी चाहिए।’।

कई जगहों पर पानी भरने से मुसीबतें बढ़ी
चक्रवात ‘यास’ को देखते हुए 27 मई से ही अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से ही बिहार में इसका असर भी दिखने लगा था। साथ ही कई जिलों में आंधी-पानी से नुकसान हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही पटना समेत दूसरे जिलों में बारिश हो रही है। इसके कारण शहर के कई इलाकों और गलियों में पानी भर गया है। कोरोना और लॉकडाउन के बीच भारी बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कई जगहों पर गली-मुहल्लों के अलावा अस्पतालों में भी पानी भर गया है। इस दोहरी मुसीबत से लोग जूझ रहे हैं।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *