Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 29 at 16.35.37

अंतोदय को साकार करने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका- संजीव सिंह

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा

अमानीगंज अयोध्या- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश विकासखंड मुख्यालय अमानीगंज के सभागार मेंनवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा और विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अयोध्या संजीव सिंह रहे, समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने की भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की परिकल्पना थी कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उदय करके ही अंतोदय को लागू किया जा सकता है जिसमें ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है जब देश की पंचायते शक्तिशाली होंगी तभी समृद्ध भारत और शक्तिशाली भारत का भाजपा का सपना साकार होगा ,

मिल्कीपुर से भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायतें विकास का सशक्त माध्यम है , क्षेत्र में बिजली पानी सड़क की समस्याओं के समाधान करने के लिए वे सतत प्रयास करते रहे हैं उन्होंने कहा कि मैंने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करके समस्याओं को इकट्ठा किया था और उस पर कार्य कर रहा हूं

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमानीगंज पवन सिंह कहा कि अमानीगंज विकासखंड को आदर्श विकासखंड के रूप में स्थापित किया जाएगा उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के सामने इस बात को जोरदार ढंग से उठाया कि विकासखंड पर भ्रष्टाचार का बोलबाला अब आगे नहीं चलने वाला है उन्होंने कहा कि अमानीगंज विकासखंड में पूर्णकालिक खण्ड विकास अधिकारी की तैनाती की जानी चाहिए बिनायकपुर ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह ने क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या से क्षेत्रीय विधायक व भाजपा जिला अध्यक्ष को अवगत कराते हुए इसके निराकरण की मांग उठाई

प्रधान संघके अध्यक्ष पवन पांडे ने ग्राम पंचायतों में उत्पन्न होने वाली समस्याएं और कार्य में उत्पन्न होने वाली बाधाओं को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी समारोह में भाजपा नेता शीतला प्रसाद बाजपेई बंशीधर दूबे शंभू सिंह राकेश प्रताप सिंह खण्ड विकास अधिकारी अमानीगंज एडीओ पंचायत शिव कुमार चौबे प्रधान अजय सिंह विजय शुक्ला संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *