Breaking News

सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फ़तेहगंज पश्चिमी-सपा से नाराज सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक डॉ डी सी वर्मा जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा व जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया।


मीरगंज नगर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा के नेतृत्व में आए सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सपा अपना अस्तित्व बचाने के लिए गठबंधन कर रही है। भाजपा सरकार के कार्यों एवं नीतियों का ही प्रभाव है जो आज सर्वसमाज के लोग इन पार्टियों से निकल कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

 

आज सपा विधान सभा महासचिव खेमन्द्र मौर्य पूर्व प्रधान के नेतृत्व में आये है हम उनका भाजपा में स्वागत करते है।सपा से शिवकुमार प्रधान, कृष्णपाल सागर,रामबाबू,वीरेन्द्र ओमप्रकाश मौर्य, नीलेश मौर्य, दाता राम मौर्य परौरा राजू कुरेशी जगदीश मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मतदाता जागरूकता पर हुए विविध कार्यक्रम

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव लोकतंत्र की रक्षा के लिए जाति, धर्म, …