Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 02 at 6.42.11 PM

नवरात्र का पहला दिन मां वैष्णो मंदिर में दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:चैत्र नवरात्र का पहला दिन है और इसी के साथ नया हिंदू वर्ष नवसंवत्सर 2079 भी आरंभ हो गया है। एनआई.टी 1 , फरीदाबाद स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भारी मात्रा में देखने को मिली है,श्रद्धालुओं ने सुबह 7:00 बजे से आना शुरू कर दिया था।
मंदिर के मुख्य पंडित (पंडित सागर पंडित संदीप पंडित हुकुमचंद और पंडित से हमने खास बातचीत करी,उन्होंने बताया आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन है और श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर संस्थान की ओर से मंदिर में चैत्र नवरात्रि का मेला 2 अप्रैल 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया जाएगा। दुर्गा पूजा,कलश स्थापना एवं ज्योति प्रचंड राकेश गोयल,आईआरएस प्रधान आयकर आयुक्तफरीदाबाद आर. के.बत्रा (डायरेक्टर बत्रा ग्रुप) के द्वारा किया जाएगा। वही, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलशन भाटिया (डायरेक्टर राम मंदिर होटल), के.सी.लखानी (लखानी अरमान ग्रुप) आर.के. जैन,डायरेक्टर ओसवाल ग्रुप,आनंद मल्होत्रा,प्रदीप झाम, नीरज अरोड़ा,राकेश झाम हैं।मंदिर में प्रतिदिन आरती सांय 7:00 बजे भंडारा रात्रि 8:00 बजे कंजक पूजन रात्रि 9:00 बजे तथा परिक्रमा रात्रि 10:00 बजे किया जाएग।अष्टमी( 09-04- 2022) शनिवार को रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 4:30 बजे तक श्री राज सेहगल द्वारा जागरण आयोजित किया जाएगा।और रामनवमी (10-04- 2022) को हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारा मंदिर में आयोजित किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *