Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 02 at 6.59.32 PM

पूर्व मंत्री ने हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में अपने कार्यालय पर किया नए साल के कैलेंडर का विमोचन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने सेक्टर-16 मे स्थित भाजपा कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता बंधुओ संग मिलकर हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य मे नये साल के कैलेंडर का विमोचन किया ओर सभी देश और प्रदेश वासियो को हिंदू नव वर्ष और नवरात्रो की शुभकामनाऐ दी। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर हिंदू नव वर्ष के पहले दिन की खुशी जाहिर की । पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि संवध 2079 की शुरुआत हो गई है ओर इस अवसर पर उन्होंने एक कैलेंडर का विमोचन किया है जिसे हर घर तक पहुंचाने का काम किया जायेगा ।

पूर्व मंत्री ने बताया की इससे पहले भी हर साल कैलेंडर छपाते थे लेकिन कोविड-19 के रहते कैलेंडर 2 साल से नहीं छपाया। इस कैलेंडर में हिंदू तिथियां के अलावा अमावस, चैत,पूर्णिमा,कार्तिका सारे दिनचर्या इसी मे है। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की वह मां दुर्गा से यही प्रार्थना करते है की कोरोना जैसी महामारी जो अब लगभग सभी देशो से जा चुकी है वह पुनः लौटकर ना आये ओर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व मे देश व प्रदेश दिन दोगुनी- रात चौगुनी तरक्की करे ओर भारत का हर नागरिक खुशहाल बने । इस मौके पर पंडित मुकेश शास्त्री चेयरमैन, विजय शर्मा,नरेश नंबरदार, सुरजीत अधाना,प्रवीण चौधरी अध्यक्ष,मनीष राघव,प्रकाश वीर नागर,आर एस मवई,वी के शास्त्री,बाबू खान,हर्षमनी गोयल, कुलदीप सिंघल,सुरेंद्र बबली, वासुदेव अरोड़ा,वाई पी भल्ला, सीमा भारद्वाज,अनिल जेलदार, रेनू मलिक,अजय नरवत,महेश कुमार व अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *