Breaking News
195f8b13 54c8 4476 b4fe 276fdaf0891a

ऐतिहासिक तीन दिवसीय रथयात्रा मेला शुरू रथ, खींचने के लिए उमड़ा हुजूम

 

आज होगी विराट कुश्ती दंगल का आयोजन195f8b13 54c8 4476 b4fe 276fdaf0891a

मीरजापुर। अहरौरा नगर में आयोजित तीन दिवसीय भगवान ठाकुरजी का रथ यात्रा का मेला शनिवार को शुरू हो गया। रिमझिम बारिश के बीच ठाकुरजी की रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर के सत्यानगंज में स्थित राधा कृष्ण मंदिर (स्थल) समिति से आरंभ हुई। जिसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। हर कोई रथ में अपना हाथ लगाकर पुण्य का भागी बनना चाहता था। यात्रा के साथ ही भजन कीर्तन का धूम रहा।

नगर के सत्यानगंज में स्थित स्थल मंदिर से शाम छह बजे तीन दिवसीय रथयात्रा मेला की शुरुआत हुई। मंदिर पुजारी अमरेश चंद्र पांडेय ने रथ पर सवार भगवान ठाकुरजी की विधि विधान के साथ आरती किया। इसके बाद भक्तों द्वारा रथ का पहिया खींचना शुरू किया गया। सत्यानगंज से शुरू हुई रथयात्रा नई बाजार, कसरहट्टी बाजार, चौक बाजार, तकिया, खड़जा, सम्मेत्तर से होते हुए पट्टी कला में स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची।

जहां विश्राम के बाद कजली का आयोजन किया गया। रथ यात्रा के दौरान हुई रिमझिम बारिश से भक्तों में काफी उत्साह नजर आया। इस दौरान साउंड सिस्टम पर बज रहे भक्तिगीतों पर भक्तगण झूमते हुए चल रहे थे। रथ पर भगवान जगन्नाथ की सवारी विराजमान थी। इस दौरान पारस नाथ केसरी, राजकुमार अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, विनीत अग्रहरि विजय वैध, मोहन लाल, महेंद्र केसरी, सुरेश जायसवाल, शिवम पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, कुमार आनंद, रेहान पटेल समेत सैकड़ों भक्त मौजूद थे। कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।

अहरौरा बांध के पास स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में आज होगी कुश्ती

मेले के दूसरे दिन रविवार की दोपहर को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। शनिवार की रात्रि विश्राम के बाद रविवार को ठाकुर जी द्वारा अहरौरा बांध पर कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा जिसके बाद रथ दुर्गा जी पहाड़ से वापस लौटेगा और गोला कन्हैया लाल में रुकेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *