Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 21 at 12.27.04

मुनव्वर राना के खिलाफ हिन्दू महासभा ने दर्ज कराई FIR

 

 

सनातन हिन्दू धर्म के सबसे प्राचीन ग्रन्थ रामायण की रचना करने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की तुलना बर्बर,क्रूर, बलात्कारी,आतंकवादी तालिबानियों से जानबूझ कर करने वाले शायर मुनव्वर राना के खिलाफ आज अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रीरामजन्मभूमि मामले के पैरोकार शिशिर चतुर्वेदी,स्वतंत्र पत्रकार पं.अनुराग मिश्र “अनु”, राहुल सोनकर,वाल्मीकि समाज के नेता आशीष बाल्मीकि,कवि तिवारी.गौरव शुक्ला सहित दर्जनो हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में ऍफ़.आई.आर दर्ज करवा कर हिन्दुओं की भावनाओं से खुला खिलवाड़ करने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के साथ ही वाल्मीकि समाज के प्रणेता को अपशब्द कहने के कारण मुन्नवर राना पर एस.सी.एस.टी एक्ट के साथ ही रासुका लगाने की मांग की ।

इस अवसर पर शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि जब अदालत छोटे से छोटे मामलों का भी स्वतः संज्ञान लेती है तो ये मामला तो 100 करोड़ हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा है अतः इस पर अदालत व सरकार दोनों को स्वतः संज्ञान लेकर आतंकवादियों के पक्ष में ऐसे भड़काऊ बयान देने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश देने चाहिये I

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *