Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 25 at 6.18.09 AM

तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, सात लोग घायल

ऑटो में सवार होकर अहरौरा से जमुई जा रही अनियंत्रित होकर पलट गई

WhatsApp Image 2024 09 25 at 6.18.08 AM मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे ऑटो में बैठे कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन बुधवार को अहरौरा-जमुई मार्ग पर स्थित थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें ऑटो में सवार कुल सात लोग, चालक रमाशंकर पुत्र दीनानाथ निवासी टेंगराई थाना पड़री और राजू सिंह पुत्र लल्लन, महेंद्र सिंह पुत्र श्रीबली, सुनील सिंह पुत्र सिकंदर सिंह,
शिवकुमार सिंह पुत्र सिकंदर सिंह, चीकू सिंह पुत्र सुरेश सिंह, लवकुश पुत्र दुलार, निवासी रामगढ़ थाना पन्नूगंज सोनभद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहूंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भिजवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए राजू को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Image 2024 09 25 at 6.18.09 AM और बाकी घायलों को हल्की चोट आने से सुरक्षित घर भेज दिया गया। वही पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त ऑटो को सीधा करवाकर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *