Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 24 at 4.47.31 PM

हर्षित ने किया राजनगर महाविद्यालय का नाम रोशन

 

ब्यूरो रिपोर्ट तीरथ पनिका IBN NEWS अनूपपुर मध्यप्रदेश

निबंध प्रतियोगिता में सम्भाग स्तर के लिए चयनित

राजनगर – स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन योजना, उच्च शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
इस निबंध प्रतियोगिता में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान अर्जित कर के राजनगर के युवा हर्षितेश्वर मणि तिवारी ने अपने शासकीय महाविद्यालय राजनगर के साथ साथ अपने राजनगर क्षेत्र का भी नाम रोशन किया।

जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों का चयन संभाग स्तर पर किया जाना था, जिसमे पूरे जिले में दूसरा स्थान अर्जित कर के हर्षित ने संभाग स्तर पर आगामी 25 सितंबर को होने वाली निबंध प्रतियोगिता में अपने नाम का चयन सुनिश्चित कर लिया है।

हर्षित ने परिणाम घोषणा के उपरांत सर्वप्रथम अपने महाविद्यालय के शिक्षकजनों का आभार व्यक्त किया, साथ ही उनको लगातार बधाई दे रहे बधाई दाताओं का आभार व्यक्त किया।

बधाई दाताओं में डोला क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राहुल सिंह परिहार, ओम सिंह, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अमित सेन गुप्ता, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष पंकज विश्वकर्मा, मंडलम अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल, जागेश्वर कोल व अनेक कांग्रेसजनों समेत महाविद्यालय के सहपाठियों ने बधाई प्रदान किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *