टाटा मैजिक पलटी नाले में, 2 को मामूली चोट
मैजिक में सवार थे 30 बच्चे, टला बड़ा हादसा
मदरसा वारसिया आलिया स्कूल, कुसमौल, पिपराइच का था वाहन
गोरखपुर – पिपराइच थाना क्षेत्र के कुसमौल उर्फ बड़हरा के पास आज सुबह स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक नाले में पलट गई, जिसमें दो बच्चों को चोट आई । मैजिक में 30 बच्चों के सवार होने की सूचना है । इस घटना में सभी बच्चे बाल बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि टाटा मैजिक का स्टेरिंग राड टूटने से यह हादसा हुआ। आस पास के ग्रामीणो के सहयोग से किसी तरह बच्चों को निकाला गया।
टाटा मैजिक मदरसा वारसिया आलिया स्कूल, कुसमौल की थी जिसको ड्राइवर अलीम चला रहा था।
Check Also
एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …