Ibn24x7news रिपोर्ट श्री राम शर्मा
गोरखपुर । बकरीद पर्व के मद्देनजर थाना कोतवाली परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में कुर्बानी के जानवरों के अवशेषों के निस्तारण के साथ कानून व्यवस्था बनाये रखने की हिदायत आम जनमानस को दी गई। बैठक में साफ कहा गया कि गड़बड़ी फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट विवेक कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सीओ कोतवाली विनोद कुमार द्विवेदी, कोतवाल गिरजेश तिवारी के अलावा विभिन्न दलों के नेता, समाजसेवी और नागरिक सुरक्षा कोर के डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा के साथ सुरेश कुमार मौजूद रहे।
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …