Breaking News
d1c18960 f44c 444e 8cba 000f01fbbd92

गाजीपुर : मोनोब्लॉक पम्प सहित दो चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

टीम आईबीएन न्यूजd1c18960 f44c 444e 8cba 000f01fbbd92

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस द्वारा थाने पर दर्ज चोरी के मुकदमें के अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

बताते चलें कि गत 11 अगस्त को वादी मुकदमा रामबिहारी कुशवाहा पुत्र श्रीपति कुशवाहा निवासी कादिर शाहपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के मुकदमा पंजीकृत किया गया । उसकी विवेचना जब पुलिस ने आरम्भ की तो मुखबीर द्वारा दो संदिग्धों की जानकारी दी गयी।

उस सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम धामूपुर से सोनू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव व त्रिलोकी यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासीगण धामूपुर थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर को संदेहावस्था में गिरफ्तार किया गया । पूछताछ करने पर व तलाशी लेने पर अभियुक्त के घर से चोरी किया गया मोनो ब्लाक पम्प भी बरामद हुआ।

बरामदगी मोनो ब्लाक के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयदीप, आरक्षी विनोद भारती, शिवा कुमार व बलबीर यादव शामिल रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *