Breaking News
गाजीपुर करंडा पुलिस द्वारा पकड़े गए दो बदमाश और बरामद सामान

गाजीपुर: पकड़ गए बदमाश, पुलिस ने बताया शातिर चोर – एक पर 9 तो दूसरे पर 10 आपराधिक मामले दर्ज

टीम आइबीएन न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए दो बदमाशों को चोरी की योजना बनाते समय धर दबोचा। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक अभियुक्त पर 10 और दूसरे पर 9 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्रदीप यादव, पुत्र अशोक यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कोटिया धरम्मरपुर थाना करंडा, गाजीपुर।

  2. अभिषेक यादव उर्फ गोलू, पुत्र अशोक यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कोटिया धरम्मरपुर थाना करंडा, गाजीपुर।

बरामदगी

  • 01 अदद प्लास

  • 01 अदद हेक्सा ब्लेड

  • 01 अदद पेचकस

  • 01 अदद नुकीला सरिया

  • 01 अदद टॉर्च

  • 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर

  • 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर

  • ₹1200 नगद (चोरी के सामान बेचने के बाद बचा हुआ)

गिरफ्तारी का घटनाक्रम

उपनिरीक्षक संतोष कुमार और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम धरम्मरपुर शराब ठेका के पास दबिश दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी की योजना बनाते समय दबोचा। बरामदगी के आधार पर दोनों पर मु.अ.सं. 167/2025 धारा 313 BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

👉 अभिषेक यादव उर्फ गोलू – 10 मुकदमे दर्ज, जिनमें गैंगेस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम शामिल।
👉 प्रदीप यादव – 9 मुकदमे दर्ज, जिनमें गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और गंभीर धाराएं शामिल।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक संतोष कुमार व हमराह पुलिस बल, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …