Breaking News

गाजीपुर :खाद्यान्न विभाग की रेड से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप आज भी लिये गये 11 सेम्पल

 

टीम आईबीएन न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर 15 अक्टूबर, (सू0वि0)- जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर दिनेष कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर के निर्देशन में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से जनपद में आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही/विषेश अभियान चलाकर कुल-11 नमूना संग्रहित किया गया।

जिसमें 150 किलोग्राम खोया अनुमानित मूल्य रू0-45000, 15 किलोग्राम छेना मिठाई अनुमानित मूल्य-3600/-, तथा रंगीन चटनी 50 किलोग्राम अनुमानित मूल्य-5000/- सीज करके विनश्टीकरण की कार्यवाही की गयी, 1439 किलोग्राम देषी घी (प्रेम जी) अनुमानित मूल्य-935350/- (नौ लाख पैतिस हजार तीन सौ पचास रूपये मात्र/-) सीज किया गया। जिसमें खोयामण्डी सैदपुर, गाजीपुर स्थित विन्ध्यांचल यादव के प्रतिश्ठान से खोया का 01 नमूना संग्रह किया गया।

खोयामण्डी सैदपुर, गाजीपुर स्थित जवाहर लाल के प्रतिश्ठान से खोया का 01 नमूना संग्रह किया गया, सादात रोड, सैदपुर गाजीपुर स्थित प्रभुनाथ यादव के प्रतिश्ठान मेसर्स- जय मॉ काली स्वीट से खोया का 01 नमूना संग्रह किया गया, सैदपुर तहसील के पास, गाजीपुर स्थित रामकरन यादव के प्रतिश्ठान मेसर्स-रामकरन यादव स्वीट हाउस से छेना मिठाई का 01 नमूना संग्रह किया गया, काली माता रोड सैदपुर, पुरानी बाजार, गाजीपुर स्थित संदीप मोदनवाल के प्रतिश्ठान मेसर्स- बंगाली स्वीट निर्माण षाला से रंगीन बूॅदी का 01 नमूना संग्रह किया गया, सैदपुर नियर रेलवे क्रासिंग गाजीपुर स्थित दीपक यादव के प्रतिश्ठान मेसर्स-जाय मॉ काली स्वीट्स से पनीर का 01 नमूना। लंगा गाजीपुर स्थित अजय जायसवाल के प्रतिश्ठान मेसर्स-जायसवाल स्वीट से मिल्क केक 01 नमूना संग्रह किया गया।

लंका गाजीपुर स्थित विपुल जायसवाल के प्रतिश्ठान मेसर्स-श्री बालाजी स्वीट्स हाउस से छेना मिठाई 01 नमूना संग्रह किया गया एवं 15 किलोग्राम छेना मिठाई अनुमानित मूल्य-3600/-, तथा रंगीन चटनी 50 किलोग्राम अनुमानित मूल्य-5000/- सीज करके विनश्टीकरण की कार्यवाही की गयी। टेढ़ीबाजार, मारकीनगंज गाजीपुर स्थित अग्रवाल स्वीट्स के विनिर्माण प्रतिश्ठान मेसर्स-ए0एस0 अग्रवाल इण्टरप्राइजेज प्रा0लि0 से छेना, खोया एवं देषी घी (प्रेम जी) का 01-01 नमूना संग्रह किया गया एवं 1439 किलोग्राम देषी घी (प्रेम जी) अनुमानित मूल्य-935350/- (नौ लाख पैतिस हजार तीन सौ पचास रूपये मात्र/-) सीज किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

प्रवर्तन/नमूना संग्रह की कार्यवाही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सैदपुर तथा श्री रवीष गुप्ता उपजिलाधिकारी सदर गाजीपुर एवं रमेष चन्द्र पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 के नेतृत्व में सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री गुलाबचन्द गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविन्द प्रजापति, धनन्जय सिंह, विरेन्द्र यादव एवं बिपिन कुमार गिरि की टीम द्वारा की गयी।
.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …