Breaking News
Screenshot 20250316 203320

गाजीपुर : खेत मे काम कर रहे किसान व बेटी पर गिरी आकाशीय बिजली मचा हडकंप

टीम आईबीएन न्यूज़   ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे आकाशीय बिजली गिरीScreenshot 20250316 203320

, जिसके चपेट में आने से पिता और पुत्री झुलस गए. जानकारी के मुताबिक, करकटपुर गांव के चंचल राम (38) और उनकी बेटी नंदनी (16) खेत में काम कर रहे थे, तभी हल्की बारिश होने लगी और बिजली गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बता दें कि यह घटना उस वक्‍त हुई जब करकटपुर गांव से करीब दो दर्जन मजदूर सिवान में फसल कटाई कर रहे थे. अचानक बिजली गिरने से चंचल राम और उनकी बेटी दर्द से चीखने लगे, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई. जिसके बाद दोनों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने चंचल राम को वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि नंदनी का इलाज स्थानीय डॉक्टर के पास जारी है.

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …