रिपोर्ट :देवेंद्र वत्स ivn24×7न्यूज़ मोदीनगर ग़ज़िआबाद
*डीएम वार रूम गौतमबुद्धनगर से◽◽◽◽◽ राजस्व वसूली में दादरी तहसील की बड़ी कार्यवाही तहसील के 3 करोड़ के सबसे बड़े बकायेदार मनोज कुमार चौधरी को तहसील की हवालात में किया गया बंद◽◽◽◽◽◽◽ जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के निर्देश पर दादरी तहसील के उप जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, उनके सहयोगी अधिकारी तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह, आरती यादव तथा अन्य स्टाफ के द्वारा बकायेदारों के विरुद्ध बड़े स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। इस कड़ी में आज दादरी तहसील के अधिकारियों द्वारा बड़ा कदम उठाते हुए 3 करोड़ के बकायेदार मनोज कुमार चौधरी को पैसा जमा न कराने के कारण तहसील की हवालात में बंद कर दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि मनोज कुमार चौधरी एस्कॉर्ट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। इस कंपनी पर तहसील का 3 करोड़ का खनन का बकाया है। जिसके सापेक्ष तहसील के अधिकारियों द्वारा यह बड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में आलोक प्रताप सिंह तहसीलदार दादरी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि दादरी तहसील में बकायेदारों के विरुद्ध निरंतर रूप से वसूली का अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक राजस्व वसूली सुनिश्चित की जा सके। राकेश चौहान अपर जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।
Tags ग़ाज़ियाबाद
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …