Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 30 at 1.41.11 PM

44 भक्तों का मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन हुआ संपन्न

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 01 30 at 1.41.11 PM

फरीदाबाद:श्री सिद्धदाता आश्रम के 44 भक्त मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन के बाद आश्रम लौटे और गुरु महाराज का धन्यवाद कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इनको मोतियाबिंद की जांच के बाद रोटरी क्लब फरीदाबाद के सहयोग से पलवल स्थित एबल अस्पताल ले जाया गया था। जहां निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।

इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने सभी को आंखों के नए जीवन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि परमात्मा के दिए इस जीवन में हर अंग का विशेष महत्व है। इनमें भी आंखें हमें इस दुनिया से परिचित करवाती हैं और हमारे दैनिक कार्यों को सरल बनाती हैं लेकिन मोतियाबिंद जैसी बीमारी आंखों को छीन लेती है और व्यक्ति दूसरों पर निर्भर हो जाता है।

उन्होंने भक्तों से कहा कि अपनी सेहत के प्रति सभी को जागरुक रहना चाहिए जिससे किसी भी प्रकार के रोग को शुरु में ही इलाज करवाकर दूर किया जा सके। इसके लिए नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए। आश्रम में हर रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में लोगों की जांच करते हैं।

जिनका लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर रोटरी क्लब फरीदाबाद के प्रेजिडेंट अमरजीत सिंह नारंग व एबल अस्पताल के चैयरमेन प्रेम कुमार खुल्लर ने सभी सभी मरीजों को आंखों के नए जीवन के लिए बधाई दी। बता दें कि 13 जनवरी को आश्रम में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मोतियाबिंद पाए जाने के बाद इन लोगों को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *