रिपोर्टर – मनीष दवे
भीनमाल , मनीष दवे :– चतुर्थ राजस्थान (ई) कम्पनी के तहत सीनियर डिविजन एनसीसी कैडेट्स के पांच दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिन स्थानीय शिवराज स्टेडियम में कैडेट्स प्रशिक्षण जारी रहा।
कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सोनल चन्द्र के निर्देशन व स्थानीय महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी मेजर कोमल कत्याल की उपस्थिति में आयोजित हो रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भारतीय सेना के नायब सुबेदार सवाईसिंह शेखावत के नेतृत्व में हवलदार इन्द्रजीत सिंह द्वारा आज कैडेट्स को सेना द्वारा धावा बोलने की प्रक्रिया उदाहरण सहित समझाई गयी।
इसके पश्चात जिला कूडो के अध्यक्ष किशोर प्रजापति द्वारा आत्म रक्षा व मार्शल आर्ट की अभ्यास के साथ जानकारी दी गयी।नगरपालिका भीनमाल द्वारा आग बुझाने सम्बन्धित जानकारी दी साथ ही कैडेट्स को अभ्यास भी करवाया। राजकीय चिकित्सालय के मेल नर्स ललित कुमार ने प्राथमिक चिकित्सा की अभ्यास सहित जानकारी दी। कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के डेमो दिखाए गये जिसमे धावा बोलना, अग्निशमन वाहन का उपयोग, फायरिंग रेंज ड्रील मुख्य थे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सीनियर डिविजन के द्वितीय व तृतीय वर्ष के 107 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।