Breaking News

जनपदीय पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद में भयमुक्त वातावरण बनाने व शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ के निर्देशानुसार शुक्रवार जुमा की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा विशेष सतर्कता बरती जा रही है साथ ही साथ संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी दी गई। जनपद में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु धर्मगुरूओं के साथ शान्ति समिति की बैठक की गई है।

IMG 20220616 WA0019 1जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी,थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर जनमानस में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। तथा शुक्रवार जुमे की नमाज के दृष्टिगत मस्जिदों की सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया। साथ ही साथ जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनमानस से अपील की गई।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *