Breaking News
फरीदाबाद सेक्टर 56 में समाजसेवी आशीष मिश्रा के सहयोग से छठ पूजा का आयोजन — हिंदू पर्व छठ का उल्लास

सेक्टर 56 में महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया: आशीष मिश्रा

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी आशीष मिश्रा ने बताया कि हिंदू जनकल्याण समिति द्वारा बनाए गए तालाब पर महापर्व छठ पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। यह आयोजन राजीव कॉलोनी, सेक्टर 56 फरीदाबाद के निकट हुआ, जहाँ सैकड़ों व्रती महिलाओं ने लोक आस्था के इस पर्व में हिस्सा लिया और सूर्य भगवान व माता छठ मइया की आराधना की।

सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक गीत गाते हुए तालाब तट पर पहुँचीं और विधिवत पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालु महिलाओं ने घाट पर वेदी बनाकर कलश स्थापना, दीप प्रज्वलन तथा फल, ईख, नारियल, मांठ आदि अर्पित किए। पूजा के बाद व्रतियों ने दीपक और कोसिया जल में प्रवाहित किए और अपने परिवार तथा समाज के सुख-समृद्धि की कामना की।

सेक्टर 56 और राजीव कॉलोनी क्षेत्र की बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और परिवारजन इस आयोजन में शामिल हुए। घाट के चारों ओर आकर्षक सजावट और दीपों की रौशनी ने वातावरण को दिव्य और आस्था से परिपूर्ण बना दिया।

आशीष मिश्रा ने कहा कि “छठ पर्व केवल पूजा नहीं बल्कि यह लोक आस्था, एकता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। जब हम सूर्य की उपासना करते हैं, तो हम जीवन के स्रोत का आभार व्यक्त करते हैं।” उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे आयोजन लोगों को एकजुटता और सद्भाव का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी आशीष मिश्रा की धर्मपत्नी विनीता मिश्रा, माता मीरा मिश्रा, सत्यम मिश्रा, अनुजा मिश्रा, शमी मिश्रा (पत्नी पीकू मिश्रा), नेहा मिश्रा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया और व्रती महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …