Breaking News
मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद में छठ पूजा समारोह में शामिल होकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं

छठ का पर्व लोक आस्था का महापर्व है: मंत्री राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर. मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने छठ पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर आयोजित समारोहों में भाग लेकर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ का पर्व लोक आस्था, प्रेम और सौहार्द का महापर्व है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज शहरों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग रह रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश और बिहार से रोज़गार, व्यवसाय तथा शिक्षा के उद्देश्य से हरियाणा आए हैं और उन्होंने फरीदाबाद जैसे औद्योगिक शहर के विकास में अहम योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव केवल पूजा का पर्व नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और एकता का प्रतीक है। छठ व्रत रखने वाले लोग अपनी संस्कृति को जीवित रखते हुए समाज में सद्भाव और अनुशासन का संदेश देते हैं।

मंत्री नागर ने कहा कि “सूर्य भगवान को अर्घ्य देना प्रकृति की पूजा का प्रतीक है, क्योंकि सूर्य सम्पूर्ण जीवन का आधार हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण और उसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की सीख देता है।”

उन्होंने विभिन्न स्थानों — सेक्टर 29 पुल, सूर्या नगर पार्ट-1 (सेक्टर 91), एडोर सोसायटी (सेक्टर 85) सहित कई छठ स्थलों पर जाकर व्रतियों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राजेश नागर ने कहा कि राज्य सरकार ने छठ पर्व को देखते हुए स्थाई और अस्थाई घाटों की व्यापक व्यवस्था की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन को भी पहले से निर्देश दिए गए हैं कि सभी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे लोकतंत्र के पर्व चुनाव में भी सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रवासी स्वयं मतदान में भाग नहीं ले सकता, तो अपने परिवारजन और मित्रों से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें और बीजेपी व एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन दें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …