Breaking News

Exclusive: उफनाई खनुआ में डूबने तीन बच्चों की मौत

 

रिपोर्टर देवब्रत दीक्षित भटनी, देवरिया

-लगातार बारिश से खनुआ का पानी चरम पर

भटनी, देवरिया- खामपार थाना क्षेत्र के खैराट गांव में खनुआ नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की है। तीनों बच्चे खेलते समय नदी में चले गए।जहाँ गहरी पानी जाने से मौत की गाल में समा गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है।


खामपार थाना क्षेत्र के खैराट गांव से सटकर खनुआ नदी बहती है। अधिक बरसात की वजह से खनुआ नदी इस समय उफान पर है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गांव के हरेराम साहनी का लड़का मोहित (7), पप्पू साहनी का लड़का अंकुश (6) , और मनोज साहनी का बेटा बुलबुल (6) खेलते हुए घर से करीब 100 मीटर दूर जिन्‍न बाबा के स्‍थान के पास नदी में चले गए। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए। दूर खड़े एक ग्रामीण ने देख कर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों के तकरीबन आधा घंटे के प्रयास के बाद तीनों बच्चो को नदी से निकाला गया। परिजन उन्हें लेकर घांटी बाजार में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां डाक्टर ने तीनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

पुलिस मतदान जागरूकता स्लोग्न के साथ पैदल मार्च निकालकर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश …