रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना
राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत मीठापुर सब्जी मंडी में लॉकडाउन नियमों का पालन करवाने पहुंचे मजिस्टेट अरविंद कुमार को स्थानीय दुकानदारों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। बताया जा रहा है कि आक्रोशित दुकानदारों ने मजिस्ट्रेट अरविंद के साथ हाथापाई की।
जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान किसी ने जक्कनपुर थाना को घटना की जानकारी दे दी। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस के पहुँचने के बाद मामला शांत हो सका। वहीँ हाथापाई में शामिल रामप्रवेश नामक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।।।
वही आपको हमने दिखया भी था कि कैसे lockdown की खुलेआम धज्जिया उड़ रही है।