Breaking News

Exclusive: बिहार में 25 मई तक के लिए लॉकडाउन का सीएम नीतीश ने किया एलान

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का एलान कर दिया है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को ट्वीट कर लिखा कि “आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई.

लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. इसलिए बिहार में अगले 10 दिनों तक यानी कि 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है.”

सरकार की ओर से ये भी जानकारी दी गई है कि बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आज शाम में साढ़े 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और लोगों को बताएंगे कि लॉकडाउन को लेकर सरकार ने क्या निर्णय लिया है. आगे कौन-कौन से नियम लागु रहेंगे और लोगों के लिए क्या नई गाइडलाइन बनाई गई है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *