Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 11 at 10.45.31 PM

रविवार को पहल संस्था द्वारा मुफ़्त आँख जांच एवं ऑपरेशन कैम्प का आयोजन

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महराजगंज
पहल संस्था सदैव स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में कार्य करती रही है । आज के समय मे आंखों में होने वाली बीमारियां बढ़ती जा रही है क्योकि बहुत हद तक कोरोना के बाद आंखों पर कई प्रकार का प्रभाव रह जा रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए पहल संस्था मुफ्त आँख के चेकअप का कैम्प 12 सितम्बर दिन रविवार को लगाने जा रही है । इस कैम्प मे मुफ्त ऑपरेशन के लिए भी लोगो का जाँच किया जायेगा और ऑपेरशन गोरखपुर स्थित फ़ातिमा अस्पताल में होगा तथा यह जांच भी उसी अस्पताल के डॉक्टर करेंगे । ऑपेरशन में होने वाले ख़र्च को पहल संस्था द्वारा अस्पताल को दिया जायेगा । यह सुविधा सामान्य ऑपेरशन पर ही मिलेगा किसी विशेष प्रकार के ऑपेरशन पर संस्था द्वारा छूट कराने का प्रयास होगा । इस आयोजन में रोट्रेक्ट क्लब महराजगंज एक सहयोगी संस्था के रूप में कार्य कर रही है । आयोजन इसी रविवार 12 सितम्बर को सिसवा बजार में स्थित आर०पी०आई० स्कूल में होगा । इस बाबत पहल संस्था के सचिव बहुमुखी प्रतिभा के धनी व लोकप्रिय समाज सेवा डॉक्टर पंकज तिवारी का कहना है कि पहल संस्था सदैव समाज के हर आवश्यक वर्ग के लिए कार्य करती रहती है । इसी क्रम में किया गया यह एक प्रयास है तथा संस्था आगे भी इस तरह के कार्य करती रहेंगी ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *