Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 08 at 10.49.22 PM

पात्र व्यक्ति राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से ना रहे वंचित -प्रधान जोशी

दिव्यांगों और वृद्धजनो की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ हो समाधान

दौलपुरा पँचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान से पूर्व हुआ प्री बैठक का आयोजन हुआ दास्ताने भीलवाड़ा प्रमोद कुमार गर्ग
बीगोद 8 नवम्बर–राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र व्यक्ति अधिक से अधिक लाभ ले शिविर को लेकर जन जन को जागरूक करे यह बात दौलपुरा राजीव गांधी सेवा केंद्र पर आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान से पूर्व प्री बैठक में माण्डलगढ़ पँचायत समिति प्रधान सतीश चंद्र जोशी ने ग्रामीणों को कही उन्होंने कहा कि शिविर में हेल्प डेस्क की सहायता से दिव्यांगों और वृद्धजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता से कार्य करे,

किसी भी पात्र व्यक्ति को असुविधा ना हो वंचित ना रहे और प्रधान जोशी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने,आवास योजना,पालनहार,विधवा पालनहार,वृद्धावस्था पेंशन,स्वास्थ्य बीमा,नरेगा,राजस्व विभाग,बिजली,पानी,
सड़क,सहित आदि महत्वपूर्ण योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर आमजन को जागरूक करे जिससे पात्र व्यक्ति जागरूकता के अभाव में वंचित ना रहे।पूर्व बैठक से आने वाले प्रकरणों का विभाग वार अधिकारियों द्वारा त्वरित राहत मिल सके और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए।वही शिविरों में आने वाले वृद्धजनों,दिव्यांगों आदि की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुने,और ग्रामीणों की सहायता व आवेदन पत्रों को भरने के लिए हेल्प डेस्क हो और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाए जिस उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह अभियान चलाया वह पूरी तरह सफल हो सके। प्री बैठक की अध्यक्षता सरपंच रामजस दाधीच ने की।

 

इस अवसर पर सरपंच रामजस दाधीच,उपसरपंच दुर्गा लाल बलाई,सचिव भंवर लाल गुर्जर,पप्पू लाल बलाई,
नारायणी देवी धाकड़, रामेश्वर लाल धाकड़ ,गिरधर सिंह ,मनोज वैष्णव ,गोरा देवी रेबारी ,सांवरमल भील ,गायत्री देवी बलाई , (वार्ड पंच)
सहित आदि ग्रामीण उपस्तिथ थे।
(फ़ोटो केप्शन-क्षेत्र के दौलपुरा पँचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत प्री बैठक में समस्या सुनते माण्डलगढ़ प्रधान जोशी।) फोटो कैप्शन प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *