Breaking News
IMG 20211108 172513

समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा अध्यक्ष रफीउल्लाह की अध्यक्षता में सेक्टर प्रभारियो की संपन्न हुई बैठक

Ibn न्यूज़ टीम
सिंदुरिया महराजगंज
आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में सभी पार्टियों की बैठक आये दिन जारी है। सभी पार्टीयो के नेता अपने पार्टी कार्यकर्ताओ से मिलना-जुलना व अधिक से अधिक सदस्यता बनाने में सक्रिय है।

IMG 20211108 172513

मिलने -जुलने व सदस्य बनाने के इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी पार्टी के महराजगंज सदर विधानसभा अध्यक्ष रफीउल्लाह की अध्यक्षता में सेक्टर न: 23 के बूथ प्रभारियों की बैठक ग्रामपंचायत मुजहना बुजुर्ग सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद ( 318 ) सदर विधानसभा प्रत्याशी बिन्द्रेश कन्नौजिया ने जहाँ सभी बूथ प्रभारियों को पार्टी की नीतियों व आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की वहीं कार्यक्रम के व्यवस्थापक बृजेश यादव ने कहा कि हम सभी को सक्रिय होकर पार्टी में ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण कराने की जरूरत है जिससे समाजवादी पार्टी दुबारा मजबूती से वापसी करे। सेक्टर प्रभारी फूलचंद यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को लेकर संकल्प लिया। इस दौरान सेक्टर प्रभारी रामसमुझ यादव, महेंद्र दास पटेल, आदित्य पटेल, अजातशत्रु पटेल, सुशील आर्य, छोटेलाल पटेल, छोटेलाल कन्नौजिया, अहमद अली, वकील अमहद, पारस यादव व नाथू चौरसिया समेत तमाम कार्यकर्तागण बैठक में मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *