ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
मीरजापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) से संबंधित फाइल स्वीकृत कराने के नाम पर गरीब परिवारों से अवैध रकम वसूली की जा रही थी। केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रदेशो के जिले के शहरी गरीबों को पक्का मकान मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई गई है। जबकि सैकड़ों अन्य परिवार भी उक्त योजना का लाभ हासिल करने की कवायद करने में जुटे हुए हैं।
वहीं मौके का फायदा उठाने के उद्देश्य से ऐसे लोग भी सक्रिय चल रहे हैं, जो योजना का लाभ दिलाने की आड़ में आवेदकों से उनकी गाढ़ी कमाई की रकम ऐंठकर अपनी जेब भर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले से अवैध वसूली किए जाने से संबंधित दिन मीरजापुर जिला अधिकारी के नेतृत्व में अहरौरा नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट चस्पा कर दिया गया। वही नगर पालिका ईओ नवनीत कुमार सिंह ने बताया कि आवेदकों को जागरूक करें और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किसी को रकम देने की बजाए विभाग को तत्काल सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जा सके।