Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 23 at 3.16.21 PM

डा0 दिनेश शर्मा ने किया अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन

 

 

लखनऊः दिनांक: 23 दिसम्बर, 2021  उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज यहां डीएवी कॉलेज, लखनऊ में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि स्वास्थ मेले से यहां आए हुए लोग लाभान्वित होंगे तथा उनकी स्वास्थ संबंधी कठिनाइयां दूर होगी। मेले में आए लोगों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं को तथा दूसरों को इसके संक्रमण से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार की कुशल रणनीतियों की वजह से कोरोना पर नियंत्रण पाया गया। सरकार पारदर्शी तरीके से जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में ही नहीं पूरे विश्व में अटल जी का नाम पूरी श्रद्धा से लिया जाता है। अटल जी दलों की सीमा को लांघ कर काम करते थे, अटल जी सबके प्रिय थे तथा सबको मानने वाले थे।
अटल स्वस्थ मेले के उद्घाटन के अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन, महापौर लखनऊ श्रीमती संयुक्ता भाटिया, श्री नीरज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *