Breaking News
IMG 20211223 183130

यूपी की  फुटबॉल टीम ने बिहार को  हराकर  ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा

Ibn न्यूज़ टीम

सिसवा बाजार महराजगंज

महात्मा गांधी इंटर कालेज में अटैक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में यूपी की टीम ने पेनाल्टी शूट आउट में बिहार की टीम को 3-2 से हराकर ट्राफी पर कब्ज़ा जमाया।

यूपी की टीम को चमचमाती ट्राफी के साथ उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य एकादमी के कार्यकारिणी सदस्य अमित अंजन ने 21हज़ार रुपए व उपविजेता टीम बिहार को 15 हज़ार रुपए की नकद धनराशि दी । बताते चले कि फाइनल मैच यूपी के सीतापुर व बिहार के सिवान की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में मध्यांतर के पूर्व 35वें मिनट में सीतापुर के खिलाड़ी कृष शाही ने पहला गोल मारा। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल के लिए ज़ोर आज़माइश करते रहे कि ठीक 30वें मिनट में सिवान के खिलाड़ी चंदन ने अपने टीम की तरफ से गोल मारा।

मैच समाप्त होने पर टीम बराबरी पर होने के कारण पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। लेकिन उसके बाद भी टीम बराबरी पर रही। ज़िस पर निर्णायक मंडल द्वारा पेनाल्टी शूट आउट का निर्णय लिया गया। जिसमें सीतापुर की टीम ने 3-2 से सिवान को हरा दिया। विजेता टीम को अरुण पांडेय व गिरिजेश जायसवाल द्वारा ट्राफी दी गई। इसके अलावा अमित अंजन द्वारा विजेता टीम को इक्कीस हज़ार रुपए व उपविजेता टीम को पंद्रह हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर हनुमान जायसवाल, अरुण पांडेय, अमित अंजन, छेदी प्रसाद, शिबू बनारसी, बसिरुद्दीन, विजय पाठक व सतीश मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *