Breaking News

जिलाअस्पताल पहुची डीएम: चिकित्सक व डाइटीशियन लापता एसपी चौधरी लिख रहे थे बाहर की दवा

45

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर( आईबीएन)जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला चिकित्सालय गोराबाजार का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां चिकित्सीय सुविधाओ एंव वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके  स्वास्थ्य  की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओ पी डी में चिकित्सक डा0. शिव प्रकाश (नाक, कान, गला) एवं एन आर सी वार्ड में डाईटिशियन गुंजा सिंह के अनुपस्थित होने तथा इमजेन्सी  कक्ष मे तैनात चिकित्सक डा0 एस पी चौधरी की महिला वार्ड मे भर्ती अनुज्ञा राय की  माता रेनु राय के  द्वारा की गयी शिकायत  पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टिकरण का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने आज जिला कलेक्ट्रेट से जनता दर्शन के पश्चात जिला चिकित्सालय का रूख किया, वजह थी चिकित्सालय में औचक निरीक्षण करने का। जिससे  त्योहार के छुट्टियो के बाद भी नदारद एवं सिस्टम का पालन न करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जा सके। इसी उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया है।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, पर्ची काण्उटर, ओ0पी0डी0, अल्ट्रासाउण्ड कक्ष, एक्स-रे कक्ष, सर्जरी विभाग, मानसिक रोग विभाग, मेडिसिन विभाग, टी0बी एवं चेस्ट विभाग, ई0सी0जी0,लैब,  पैथोलॉजी कक्ष, बाल रोग वार्ड, बर्न वार्ड, आई0सी0यू0 कक्ष, एन आर सी कक्ष, मेडिकल वार्ड (पुरूष एवं महिला), मेडिसिन वार्ड, डाईलेसिस कक्ष, एवं मेडिकल वार्ड प्रथम एवं द्वितीय का औचक निरीक्षण किया।

46

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जब एक्स-रे कक्ष पहुची तो वहां मरीज दरोगा प्रसाद गुप्ता निवासी गोड़उर जिसकी पिछले तीन दिनों से एक्स-रे न होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने एक्स-रे टेक्निशियन को फटकार लगाते हुए तत्काल एक्स-रे करने का निर्देश दिया। ओ पी डी कक्ष में डा0 शिव प्रकाश चिकित्सक (नाक कान गला) एंव एन आर सी वार्ड मे डाईटिशियन गुंजा सिंह जो बिना परमिशन के नदारद मिली तथा मेडिकल महिला वार्ड मे रेनु राय द्वारा ईमजेंसी कक्ष मे तैनात चिकित्सक डा0 एस पी चौधरी के द्वारा चिकित्सालय से बाहर की दवा लिखे जाने पर  नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टिकरण मांगा।

जिलाधिकारी ने वार्डो एवं शौचालयो में साफ-सफाई  तथा वार्ड मे जंग लगे टेबल देखकर फटकार लगाते हुए साफ-सफाई एंव नये टेबल की उपलब्धता सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया उन्होने एन आर सी वार्ड के चिकित्सक डा0 प्रत्युश श्रीवास्तव के असंतोषजन कार्य पर उन्हे सचेत किया तथा वार्ड में साफ-सफाई कराते हुए दिवालो पर कार्टून पेंटिग, खिलौनो की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए वार्ड को बिलकुल हैप्पी होम बनाने को कहा ।

उन्होने  एन आर सी वार्ड में भर्ती बच्चो की माताओ एवं परिवारजनों  से उनके स्वास्थ्य एवं मेनू के आधार पर दिये जाने वाले भोजन एंव दवाओ की जानकारी ली, उन्होने भर्ती हुए बच्चो का वजन एवं उनकी बिमारी सही होने के बाद ही डिस्चार्ज करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने पर्ची काउण्टर पर  ओ पी डी कक्ष मे तैनात  चिकित्सको के नाम, उपस्थित रहने के दिन एवं समय की सूची चस्पा कराने तथा अस्पताल में बन्द लिफ्ट को चालू कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हर गोविन्द, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा0 आनन्द मिश्रा, एव अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

गाजीपुर कार्यालय

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *