Breaking News

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जमा कराए गए लाइसेंसी शस्त्रों को DM ने रिलीज करने का दिया आदेश।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के परिप्रेक्ष्य में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने विषयक जनपद में निर्गत शस्त्र लाइसेंसियों के शस्त्र को जमा कराने संबंधी निर्देश दिये गये थे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना समाप्त होने के उपरान्त परिणाम की घोषणा के साथ निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त हो गई है तथा प्रभावी आचार संहिता भी समाप्त की जा चुकी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश द्वारा जनपद में निर्गत शस्त्र लाइसंेसियों द्वारा जो अपना शस्त्र विभिन्न थानाओं/शस्त्र विक्रेताओं के वहां जमा करायें है उसे नियमानुसार अवमुक्त किये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *