Breaking News
WhatsApp Image 2025 05 15 at 4.06.37 PM

बलिया: 17 विकास खंडों में तिथिवार लगेगा दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर, जानिए पूरी सूची

बलिया।  बलिया जिले के समस्त विकास खण्डों में दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत विशेष चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने दी।

यह शिविर दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनुरूप नि:शुल्क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, आर्थिक सहायता एवं प्रमाणन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगाए जाएंगे।

 शिविरों में जिन योजनाओं के अंतर्गत चिन्हांकन होगा:

  1. कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना

  2. शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना

  3. काकीयर इंप्लांट योजना

  4. दिव्यांग पेंशन योजना

  5. कुष्ठावस्था पेंशन योजना

  6. यूडीआईडी (UDID) प्रोजेक्ट

  7. दुकान निर्माण एवं संचालन योजना

📅 तिथिवार शिविर कार्यक्रम (प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक):

तिथि विकासखंड
19 मई बैरिया
20 मई मुरली छपरा
21 मई बांसडीह
22 मई रेवती
23 मई मनियर
24 मई बेरुआरबारी
26 मई पन्दह
27 मई नवानगर
28 मई बेलहरी
29 मई हनुमानगंज
30 मई गड़वार
31 मई सोहाव
02 जून चिलकहर
03 जून रसड़ा
04 जून नगरा
05 जून सीयर
06 जून दुबहड़

📌 विशेष निर्देश:

  • सभी शिविरों का समय: प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक

  • इच्छुक लाभार्थी अपने पहचान पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), फोटो और आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे।

जिनके पास अभी तक UDID कार्ड नहीं है, वे भी शिविर में आवेदन कर सकते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …