Breaking News

मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल ने किया कोविड-19 प्रबंधन एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण की निगरानी का दिया निर्देश

मंडलायुक्त ने किया विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

बाढ़ पूर्व तैयारियों का मंडलायुक्त ने की समीक्षा, तटबंधों पर चल रहे पैचिंग आदि कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाने का दिया निर्देश

मंडलायुक्त ने किया एमपीपी इंटर कॉलेज में संचालित कोविड टीकाकरण सत्र का निरीक्षण, ऑब्जरवेशन कक्ष में लाभार्थियों से की वार्ता

रिपोर्ट मृत्युंजय शुक्ला IBN News Balrampur

मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल श्री एसवीएस रंगाराव द्वारा जनपद बलरामपुर के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट में कोविड-19 प्रबंधन एवं बचाव कार्य तथा विकास कार्यों,कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त द्वारा कोविड-19 एक्टिव केस, पॉजिटिविटी रेट, सेंपलिंग, डेथ रेट, कोविड-19 होम आइसोलेटेड मरीज को मेडिसिन किट एवं अन्य चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता, एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग आदि की जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मंडलायुक्त ने कोविड-19 टीकाकरण पर विशेष फोकस करते हुए टीकाकरण में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। जिन भी ग्राम पंचायतों में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जा रहा है ,वहां 3 दिन पहले से ही प्रचार प्रसार किए जाने निगरानी समिति का सहयोग लिए जाने का निर्देश दिया गया। कोविड-19 टीकाकरण का इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से निगरानी किए जाने का निर्देश दिया गया। कंटेनमेंट जोन में कड़ाई किए जाने का निर्देश दिया गया।

मंडलायुक्त द्वारा कोविड-19 आगामी तृतीय लहर की तैयारियों की समीक्षा की गई। नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ एके सिंघल ने बताया कि तृतीय लहर से लड़ने के लिए सीएचसी स्तर पर एल-1 हॉस्पिटल तैयार किया जा रहा है, सभी पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि उपलब्ध है। संयुक्त जिला चिकित्सालय पर जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो जाएगा।

मंडलायुक्त द्वारा खाद्यान्न वितरण, श्रमिकों के लिए चल रही योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पेंशन योजना, गोआश्रय स्थल आदि की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, ठेला, रेहड़ी आदि फुटकर विक्रेताओं का डाटा फीड कर दिया जाए, जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सभी पात्रों को एक हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। श्रम विभाग में अभियान चलाकर पंजीकृत श्रमिकों की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया। पेंशन योजनाओं में नए लंबित आवेदन पत्र का फिजिकल वेरीफिकेशन पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया।

बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त द्वारा नदी एवं नालों का ड्रेनेज कार्य पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया। नदी तटबंधों पर पैचिंग आदि का कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाए का निर्देश दिया गया।

इस दौरान मंडलायुक्त द्वारा अभिनव सुझाव दिया गया मंडलायुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में निचले स्थानों पर जल का भराव काफी दिनों तक रहता है ऐसे स्थानों पर मछली पालन आदि करके रोजगार के साधन बनाए जा सकते हैं।

मंडलायुक्त द्वारा नियमित शराब की दुकानों का निरीक्षण किए जाने तथा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर छापेमारी के जाने का निर्देश दिया गया।

मास्क ना पहनकर निकलने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय बहादुर सिंह, सहायक कलेक्टर अजय जैन, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, उपजिलाधिकारी अपूर्व, डॉ एके सिंघल, डॉ अरुण कुमार, जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त ने किया एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण
मंडलायुक्त द्वारा एमपीपी इंटर कॉलेज पहुंचकर चल रहे कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त ने मेडिकल स्टाफ से वार्ता किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मंडलायुक्त द्वारा टीकाकरण के पश्चात ऑब्जरवेशन कक्ष में बैठे लाभार्थियों से वार्ता की गई तथा टीकाकरण में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हुई पूछा गया, सभी ने बताया कि टीका लगवाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। इस दौरान समस्त संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण सत्र का निरीक्षण
जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा लोगो को जागरूक करते हुए कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *