Breaking News
IBN-LOGO.png

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी से मिट्टी डलवाने का निवेदन किया

ibn news मीरजापुर

 

मीरजापुर। जिलाधिकारी द्वारा आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित रही दो अध्यापिकाएं के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए साथ ही पठन पाठन की गुणवत्ता सही न पाये जाने पर जिलाधिकारी लगायी फटकार व उन्होंने कहा कि कार्यशैली में लाये सुधार अन्यथा संविदा का नही किया जायेगा नवीनीकरण तथा महिला स्वाधार गृह का भी जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओ की ली जानकारी आज मंगलवार को दोपहर बारह बजे जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मड़िहान स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय पहुॅचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के मुख्य गेट पर टीकाकरण का कैम्प हुआ पाया गया जिलाधिकारी के विद्यालय पहुॅचने पर विद्यालय में प्राचार्य कक्ष में दीपिका पाण्डेय एवं श्रीमती ऋचा पाण्डेय मोबाइल गेम खेलते हुये पायी गयी।

 

जिलाधिकारी के इन दोनो अध्यापिकाओ पास पहुॅचने पर जब पूछा गया कि क्या हो रहा है तब दोनो अध्यापिकाये घबराकर खड़ी होकर सफाई देने लगी। उपस्थित पंजिका के निरीक्षण में पाया गया कि कुल 16 संविदा प्रवक्ता के सापेक्ष श्रीमती अर्चना यादव एवं श्रीमती सुनीता यादव रजिस्टर में हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय में अनुपस्थित पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को अनुपस्थित अध्यापिकाओ के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अध्यापक व अध्यापिकाओ से उनके द्वारा पढ़ाये जाने वाले विषयवार जानकारी भी प्राप्त की। कक्षा-10 के क्लास में जाने पर अंग्रेजी अध्यापक अभिषेक मिश्रा क्लास में बच्चो को पढ़ाते हुये पाये गये।जिलाधिकारी द्वारा छात्रा कुमारी गरिमा से गर्वमेंन्ट की स्पेलिंग श्यापट्ट पर लिखने को कहा कि जो नही लिख पायी तथा कुमारी शहीन द्वारा गर्वमेंन्ट की स्पेलिंग लिखा गया परन्तु सार्टिफिकेट की स्पेलिंग न लिख सकी। इसी प्रकार जिलाधिकारी द्वारा अन्य छात्राओ से कई प्रश्न पूछे गये। प्रदेश व देश की राजधानी पूछने पर जानकारी नही दी गयी। कक्षा 09 के क्लास में बृज भषण जैसवार समाजशास्त्र पढ़ाते हुये पाये गये।

 

इस क्लास में भी जिलाधिकारी द्वारा 05 महादीपो के नाम छात्राओ द्वारा पूछा गया। कुमारी ममता कनौजिया के द्वारा कोई जवाब नही दिया गया पुनः इसी छात्रा से स्वर व व्यंजन के बारे में जानकारी ली गयी तथा हिन्दी की किताब पढ़ने पर टेलीविजन शब्द भी पढ़ न पाने पर अध्यापको को कड़ी फटकार लगाते हुये शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार लाने का निर्देश दिया। कक्षा 09 में कुमारी अंकिता के द्वारा 05 महादीपो के नाम से 04 का नाम बता सकी। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओ से वैक्सीनेशन के बारे मे पूछने पर बच्चो द्वारा ही बताया गया कि सभी ने कोविड वैक्सीन लगवा चुकी हैं। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया जहाॅ पर काफी संख्या में पाठ्य पुस्तके बेतरतीब ढंग से जमीन में रखा पाया गया तथा सभी कम्प्यूटरो पर धूल जमा पाया गया जिलाधिकारी के पूछने पर बताया गया कि कम्प्यूटर आपरेटरो के संविदा नवीनीकरण न होने के कारण नही आ रहे हैं।

 

जिलाधिकारी ने किताबो तथा कम्प्यूटरो को सही ढंग से रखने का निर्देश दिया। स्कूल के भोजनालय तथा किचन स्टोर व छात्रावास का भी निरीक्षण किया जहाॅ पर साफ सफाई का अभाव देखा गया, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि भवन की रंगाई पुताई हो रही करायी जा रही हैं। जिलाधिकारी ने सीढ़ियो, खिड़कियो आदि के सफाई के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पठन पाठन की गुणवत्ता काफी खराब पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सभी अध्यापको को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह बाद उनके द्वारा पुनः निरीक्षण किया जायेगा पठन पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाये अन्यथा सभी की संविदा निरस्त करते हुये दूसरे योग्य शिक्षको की नियुक्ति की जायेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि विद्यालय के पीछे वाले हिस्से खाली मैदान में यदि मिट्टी डालने की व्यवस्था कर दी जाती है तो बच्चो के खेलने के एक अच्छा मैदान मिल सकता है।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मड़िहान तहसील के ग्राम देवरी कला में स्थापित महिला स्वाधार गृह का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वहाॅ पर रह रही निराश्रित महिलाओ से मुलाकात की तथा व्यवस्था खान पान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा इस महिला अनाथालय के किचन व स्टोर का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई कराने के निर्देश दिये गये।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि यहाॅ पर रह रही महिलाओ को समय से भोजन नाश्ता, दवा व इलाज समय से उपलब्ध कराया जाय। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि विगत लगभग कई महीनो से शासन द्वारा अनाथालयों के लिये धनराशि प्राप्त नही हुयी है जिसके कारण यहाॅ के कर्मचारियो का मानदेय व अन्य व्यवस्थाओ में परेशानी आ रही है। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि तत्काल उनके माध्यम से पत्राचार धनराशि की मांग की जाय। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दूबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी उपस्थित रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *