Breaking News

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को भेजा कारण बताओ नोटिस

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के बहुचर्चित विकास खण्ड सिसवां के अन्तर्गत ग्राम सभा पोखरभिण्डा में ग्राम प्रधान प्रधान द्वारा साथ लाख सत्रह हजार नौ सौ बारह रुपए के घोटाले का आरोप प्रकाश में आया है।

मामला तब प्रकाश में आया जब ग्राम प्रधान ने एक ही मार्ग के निर्माण कार्य हेतु तीन बार पेमेंट करा लिया| तब उक्त ग्राम के निवासी अमरनाथ पुत्र उत्तम चन्द् गुप्ता व केशव सहानी आदि लोगों ने नोटरी शपथपत्र युक्त पत्र दिनांक 23 जून 2022 को प्रस्तुत कर ग्राम पंचायत पोखरभिण्डा की जांच की मांग की | उक्त शिकायती पत्र की प्रारम्भिक जांच जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जल्द की गई| जांच कमेटी की तरफ से जांच आख्या की भूमिका निभा रहे जिला पंचायत राज अधिकारी ने कुल सात लाख सत्रह हजार नौ सौ बारह रुपए ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान व अवर अभियंता लघु सिंचाई के मिलीभगत से घोटाले के आरोप की पुष्टि करके कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को पत्र भेजा था जिलाधिकारी ने दिनांक 28जून 2022 को उक्त लोगों से कारण बताओ नोटिस जारी कर प्रधान के वित्तीय कार्यों पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *