Breaking News

फर्जी प्रमाण पत्र पर निर्वाचित हुए प्रधानों को जिलाधिकारी ने भेजा नोटिस

Ibn24×7news
महराजगंज
जनपद महराजगंज में आरक्षण के खेल में बेमेल निर्वाचन पर जांच का डंडा चला है और देर ही सही फर्जी निर्वाचित हुए जन प्रतिनिधियों की प्रधानी खत्म करने के लिए जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार ने नोटिस जारी कर अनुसूचित जनजाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर ग्राम प्रधान बने प्रधानों को एक सप्ताह में मय साक्ष्य स्पष्टीकरण देने का मौका मुहैया कराया है ।नियत समय के भीतर स्पष्टीकरण नहीं उपलब्ध कराने पर यह मान लिया जायेगा कि उक्त तीनों प्रधानों को कुछ नहीं कहना है और प्रधानों को पद से पदच्युत कर दिया जाएगा।बताते चलें कि दिग्भ्रमित प्रशासनिक तंत्र और आरक्षण का लालच/ लाभ के वशीभूत होकर जनपद महराजगंज में कुछ लोगों ने जालसाजी कर गोंड़ जाती के लोगो को गौंड जनजाति के लिए बनने वाली अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी कर/ करा दिया गया था जबकि जनपद महराजगंज में इस आरक्षण प्राप्त जन जाति के लोग निवास ही नहीं करते हैं ।इस फर्जी बाड़े से जनपद महराजगंज में मात्र तीन ग्राम पंचायत ही नहीं प्रभावित हुए हैं बल्कि जनपद महराजगंज के सभी ग्राम सभाओं का आरक्षण प्रभावित हुआ है और जनपद के सभी निर्वाचित प्रधान के निर्वाचन पर इसका प्रभाव पड़ना है और 2021 में लागू हुई आरक्षण प्रणाली सवालों के घेरे में आ गयी है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *