Breaking News

सेवानिवृत्त होने से पूर्व में एडीजी जोन ने सीओ व उपनिरीक्षक गण के उज्जवल भविष्य किये कामना

गोरखपुर।पूर्व में जोन कार्यालय में नियुक्त रहे और वर्तमान में क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा पद पर कार्यरत अखिलानंद उपाध्याय और जोन कार्यालय में नियुक्त उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह तथा ऋषिकेशमणि त्रिपाठी लंबी सेवा के पश्चात अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर आज जोन कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने क्षेत्राधिकारी एवं उपनिरीक्षकगण के सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ व मंगलमय जीवन की कामना की । इस अवसर पर जोन कार्यालय के स्टाफ ऑफिसर आनंद कुमार तथा कार्यालय के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। दोनों उपनिरीक्षकगण जोन कार्यालय से
अपने नियुक्ति जनपद को वापस जाएंगे, जहां से वे कल सेवानिवृत्त होंगे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *