Breaking News

बड़ी घटना के इंतजार में लटक रहा बिजली का पोल

Ibn24×7news
परतावल/ महाराजगंज
जनपद महराजगंज के नगर पंचायत परतावल स्थित हॉस्पिटल रोड पर बड़ी घटना के इंतजार में विजली का पोल लटक रहा है।

IMG 20220629 WA0016बताते चलेंकि इस रोड पर मरीजों का आवागमन सबसे ज्यादा लगा रहता है। एक तरफ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) तथा परतावल क्षेत्र का सबसे ज्यादा अतिसंवेदनशील रोड है । इस रोड पर मानसून की पहली बरसात में ही रोड के किनारे लगाया गया पोल बुरी तरह से लटक गया है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। इस रोड पर विद्युत का पोल कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। एंबुलेंस दुर्घटना से बचते हुए मरीजों का आवागमन करने को मजबूर है ।

 

आखिर क्यों प्रशासन त्वरित कार्रवाई करने में कोताही बरत रही है? क्या बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार हो रहा है। इस संबंध में परतावल विद्युत उपकेंद्र के जे ई सुनील कुमार गुप्ता पूछे जाने पर उन्होंने बताया की विद्युत विभाग का कार्य क्षेत्र नहीं है। सोलर प्लांट के अंतर्गत ये क्षेत्र आता है। इसी क्रम में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी से दूरभाष द्वारा बात करने पर बताया गया कि इसकी जानकारी है अति शीघ्र लटके हुए पोल को को सही करा दिया जायेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *