Breaking News

जिलाधिकारी अनुनय झा ने भी राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर में सपरिवार मनाया छठ महापर्व 

मिथिलेंद्र शर्मा

महराजगंज

महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार मुख्यालय पर लोहिया पार्क स्थित सरोवर पर अस्ताचल सूर्य का पूजन किया।

जिलाधिकारी महोदय अपनी माता श्रीमती अलका झा, मौसी श्रीमती आभा झा व अन्य परिवारजनों के साथ ढोल–नगाड़ों के बीच ठेकुआ व चावल के लड्डू, फल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ सूप को बांस की टोकरी में रखकर शाम को पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र में राम मनोहर लोहिया स्थित सरोवर पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी माता के साथ अस्ताचल सूर्य का विधि–विधान के साथ पूजन किया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने सरोवर में स्नान किया और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने अपनी माता के साथ विधिपूर्वक सूर्यदेव का पूजन–अर्चन किया। उनके साथ अन्य लोगों ने भी छठ पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोकमंगल और शांति की कामना की और सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।IMG 20241107 WA0014

जिलाधिकारी ने कहा की छठ पर्व की सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। छठ पर्व आस्था का महापर्व है और जनपद के सभी व्रतियों में इसको लेकर अपार उत्साह है।

भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें, यही कामना है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को भी शांति व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी जिलाधिकारी को छठ पर्व की शुभकामना देने सरोवर पर पहुंचे। उन्होंने भी सभी जनपदवासियों को छठ पर्व की बधाई दिया।

जिलाधिकारी ने परिवारजनों के साथ छठ पूजन के तहत प्रातःकाल में फिर से उदयाचल सूर्य की उपासना के लिए सरोवर पर आएंगे।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर पंकज शाही, ओएसडी आर.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0001

वाराणसी का एक युवक पिकनिक के दौरान लखनिया दरी झरने में डूब गया।

सोमवार को सुबह एस डी आर एफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *