Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 22 at 19.07.36

विन्ध्य कॉरिडोर शिलान्यास की संभावना पर जिलाप्रशासन सतर्क , डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

विन्ध्याचल , मीरजापुर । आगामी एक अगस्त को विन्ध्य कॉरिडोर शिलान्यास के दृष्टिगत गृहमंत्री अमितशाह के आगमन की संभावना को लेकर जिलाप्रशासन पूरी तरह सतर्क है । इसी के मद्देनजर गुरुवार की शाम करीब पाँच बजे जिलाधिकारी प्रवीणकुमार कुमार लक्षकार ने कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व अतिक्रमण को देखकर काफी नाराज़गी जाहिर की । उन्होंने कहा लगता है दस दिनों में यहाँ कोई काम नही हुआ है ।

उन्होंने नगरमजिस्ट्रेट विनयकुमार सिंह को निर्देश दिया कि खरीदी गई सम्पत्तियों को पूर्णरुप से अतिक्रमण मुक्त कराएं । मन्दिर परिक्रमा पथ 50 फ़ीट व अन्य चारो मार्गो की चौड़ाई पूर्णरुप से चार दिनों के दरम्यान सुनिश्चित कराए । पक्काघाट की रँगाई पुताई , नालियों व गलियों की सफाई इत्यादि के लिए ईओ नगर पालिका को निर्देश जारी किया ।

वही पुरानी व्हीआईपी चौराहा के समीप एक विद्युत पोल जो सड़क मार्ग को थोड़ा बाधित कर रहा है , उसके लिए एक्सियन विद्युत विभाग मनोज कुमार यादव को वहाँ से स्थानांतरित करने के लिए कहा । मन्दिर के ईशानकोण पर शिलान्यास स्थल बनाया जाएगा । जिसकी साफ सफाई व सज्जा के लिए भी उन्होंने नगरमजिस्ट्रेट को बताया ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *