Breaking News

अनावश्यक घूम रहे लोगो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

श्रीमान जिलाधिकारी जनपद अयोध्या श्री अनुज झा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लाकडाउन व कोविड प्रोटाकाल का जायजा लिया गया, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर का निरीक्षण किया गया, अनावश्यक घूम रहे लोगो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

डूयूटी में तैनात पुलिस बल को कोरोना संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखते हुए ड्यूटी करने एवं अनावश्यक कार्य से घूम रहे, कोविड-19 का उल्लंघन करने वाले तथा मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गये, साथ ही निरन्तर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को कोविड 19 के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

आमजनमानस से अपील—
लाकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, राष्ट्रीय/राज्य राजमार्गों के आवागमन के अतिरिक्त सभी प्रकार के आवागमन व्यापारिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले सरकारी एवं गैर सरकारी सभी लोग 100 प्रतिशत मास्क का उपयोग करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

 

अतः सभी लोग कर्फ्यू के नियमों व कोविड प्रोटोकाल का पालन करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकले। मुस्लिम भाई घर पर ही अदा करें नमाज। सभी लोग सुरक्षित रहें एवं प्रशासन के द्वारा बताये गये नियमों का पालन करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *