Breaking News

धनहा:-ट्रैक्टर की ठोकर से एक दस वर्षिय बालक की हुई मौत

धनहा:-ट्रैक्टर की ठोकर से एक दस वर्षिय बालक की हुई मौत
बगहा/धनहा:-बगहा पुलिस जिला के अंर्तगत धनहा थाना क्षेत्र के रंगललही- मधुबनी मुख्य मार्ग के निबियहवा गांव के समीप देर शाम मधुबनी बाजार के तरफ़ से एक साइकिल सवार बच्चा आ रहा था । तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सामने से ठोकर मार दी जिससे दस वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई । ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ नजदीकी थाना धनहा को दूरभाष पर सूचना दी गई । मौके पर धनहा थाना पुलिस पहुंच कर ट्रैक्टर को जप्त कर लिया । तथा ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया । रंगललही हरिजन टोली बस्ती गांव निवासी फेकू राम का दस वर्षीय पुत्र अमन कुमार मधुबनी बाजार से घर वापस लौट रहा था। जिससे उक्त बालक की मौके पर ही मौत हो गई । उक्त ट्रेक्टर थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी चंचल साहनी का बताया जा रहा है । मृत बालक के परिजनों तथा गांव के लोगो मे मातम छा गया है। परिजनों का रो रो कर हाल बुरा हो गया है । घटना के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार करते हुए उक्त टैक्टर को जप्त कर लिया गया है। मृतक के परिजनों के आवेदन पर प्रथमिकी दर्ज कर अगली करवाई की जाएगी खबर लिखे जाने तक अभी कोई प्रक्रिया नही हो पाई थी ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *