फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:वार्ड-31,दौलताबाद के सेक्टर-16ए स्थित हनुमान मंदिर के पास ₹3.84 करोड़ से अधिक की लागत से सीवरेज, पेयजल और सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में इन कार्यों की शुरुआत की और इसे जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्र के नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे यहां जनप्रतिनिधि के रूप में नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्य के रूप में आए हैं।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास को निभाते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि शुरू किए गए ये कार्य सीधे तौर पर लोगों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाएंगे। सीवरेज व्यवस्था के सुदृढ़ होने से स्वच्छता में सुधार होगा और बीमारियों में कमी आएगी।
पेयजल व्यवस्था बेहतर होने से लोगों को राहत मिलेगी,वहीं सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वर्तमान में केंद्र,राज्य और नगर निगम के स्तर पर एक समन्वित प्रयास के कारण विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। इसी समन्वय के चलते योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रह रही हैं बल्कि तेजी से जमीन पर उतर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य केवल घोषणा करना नहीं बल्कि परिणाम देना है,और इसी सोच के साथ हर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने अपने“उत्कृष्ट फरीदाबाद”के विजन को दोहराते हुए कहा कि शहर को आधुनिक,स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिकता है। ऐसा फरीदाबाद तैयार किया जा रहा है जहां हर वार्ड में समान रूप से विकास पहुंचे और किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष न करना पड़े। वार्ड-31 में शुरू हुए ये कार्य इसी बड़े लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत आधार साबित होंगे।
मंत्री ने कहा कि विकास केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि हर गली,हर मोहल्ले और हर घर तक पहुंचेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद दौलताबाद क्षेत्र में जीवन स्तर में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस दौरान उन्होंने वार्ड की पार्षद शेफाली सिंगला,कर्ण सिंगला और पंकज सिंगला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग और निरंतर प्रयासों से ही इस प्रकार के विकास कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने टीमवर्क को विकास की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही क्षेत्र को नई दिशा दी जा सकती है।
अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में और भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी और दौलताबाद को बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और इसे किसी भी स्तर पर रुकने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की।
लोगों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इसी तरह विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। अंत में मंत्री विपुल गोयल ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
इस अवसर पर कर्ण सिंगला,शैफाली सिंगला,महंत लक्ष्मीनारायण,संत गोपाल, मुकेश अग्रवाल,सचिन शर्मा,अजीत नंबरदार,सुभाष आहूजा,प्रवेश मेहता,गोल्डी गिर्धर,संदीप गिर्धर,रेनू गुप्ता, अविल चांदी वाले,खेमचंद,नीरज मिगलानी,जोगिंदर,बी.सतीश,दिनेश (भोला),दीपक दौलताबाद,एसपीसी मित्तल, हरबल,डॉ.पी.एस.रात्रा,पवन (ब्रदरहुड),नाजिम मोहम्मद,प्रभु दयाल,बसीर खान एवं बंसी लाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।