Breaking News

एकॉर्ड अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को बीमारियों के प्रति किया जागरूक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आरपीएस सिटी के सीनियर सिटीजन फोरम के वरिष्ठ नागरिकों को सभी सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों ने स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों के बारे में सीधे संवाद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल चेयरमैन डॉ.जितेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार बेहद आवश्यक है।

किडनी से जुड़ी बीमारियां शुरुआती दौर में अक्सर बिना लक्षण के होती हैं,इसलिए समय-समय पर जांच कराना जरूरी है। सही जीवनशैली,संतुलित आहार और पर्याप्त पानी का सेवन किडनी को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ.ऋषि गुप्ता ने कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित जांच,संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली बेहद जरूरी है। न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ.रोहित गुप्ता ने कहा कि बढ़ती उम्र में स्ट्रोक और अन्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

किसी भी तरह के लक्षण नजर आते ही तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए,ताकि समय रहते उपचार संभव हो सके। ऑर्थोपेडिक्स के निदेशक डॉ.राकेश कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों में जोड़ों का दर्द और घुटनों की समस्या आम होती जा रही है।

उन्होंने नियमित व्यायाम,संतुलित आहार और समय पर इलाज को इन समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही समय पर उचित चिकित्सा सलाह उपलब्ध कराना रहा।

इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने हृदय रोग,किडनी संबंधी समस्याएं,न्यूरोलॉजिकल बीमारियां,सांस संबंधी रोग,यूरोलॉजी,स्त्री रोग और आर्थोपेडिक समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में एडवांस्ड मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ.राजीव गर्ग समेत कई विशेषज्ञ मौजूद रहे

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.दिव्या कुमार ने भी महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके अलावा पल्मोनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ.एस.विद्या नायर,यूरोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट के वरिष्ठ सलाहकार डॉ.अंकुर भटनागर,नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ.आनंद एन ठाकुर और वरिष्ठ डाइटीशियन डॉ.अल्का ने भी प्रतिभागियों को उपयोगी सलाह दी।

सीनियर सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …