Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 26 at 12.28.39 AM

ऑपरेशन हंट के तहत हत्या का वान्छित एवं 25000 का इनामिया अभियुक्त एक अदद देशी तमन्चा नाजायज 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने व इनामिया अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के दिशानिर्देश में, अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कुशल मार्ग निर्देशन व श्यामदेव पुलिस उपाधीक्षक बांसगाव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गगहा अमित कुमार दुबे व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम को मिली सफलता प्रभारी निरीक्षक गगहा अमित कुमार दुबे मय हमराहीयान मय क्राइम ब्रांच टीम मिलकर आपस में वांछित/इनामी आपराधियों के संबंध में वार्ता कर रहे थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली 25000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त नरसिंह चौहान इस समय रामनगर तिराहे के पास मौजूद है इस सूचना पर विश्वास कर पुलिसबल द्वारा मुखबिर के बताये स्थान रामनगर तिराहे पर पहुँचे जहाँ पर हम पुलिस वालों को देखकर वह व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा किंतु पुलिस बल द्वारा उस व्यक्ति को घेरघार कर मौके पर ही पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम नरसिंह चौहान पुत्र लाल मुनी चौहान उम्र करीब 32 वर्ष निवासी पाल्हीपार थाना गगहा जनपद गोरखपुर बताया तथा जामा तलाशी एक अदद नाजायज देसी तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतुस 12 बोर बरामद हुआ पकडे गये व्यक्ति नरसिंह चौहान का यह कार्य जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का दण्डनीय अपराध है साथ ही थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 288/17 धारा 147,364,302,201 आईपीसी का वान्छित 25000/-का इनामिया अभियुक्त है अतः कारण गिरफ्तारी से बताते हुए समय करीब 00.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *